HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए; राहुल .
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार है, लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए.
राहुल गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “राजनाथ सिंह का खड़गे जी के पास कल शाम फोन आया था. उन्होंने अपील की है कि विपक्ष स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के नाम का समर्थन करें.
खड़गे जी ने साफ कहा कि हम उनके उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं. लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल शाम कहा था कि वो दोबारा फोन करेंगे. अभी तक राजनाथ सिंह ने दोबारा कॉल नहीं किया है.राहुल गांधी ने कहा, “हमारे नेता का आदर नहीं किया जा रहा है. उनकी नीयत साफ नहीं है. परपंरा है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष का होना चाहिए.
स्पीकर पद के लिए अभी तक इंडिया गठबंधन ने उम्मीदवार उतारने का एलान नहीं किया है.
महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।