डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर,
जम्मू संभाग के जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के लुडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई । सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां कुछ और आतंकी घिरे हुए हैं। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। ।डोडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच कई बार अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना मिल रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी।
मुठभेड़ स्थल क्षेत्र में फिर संदिग्ध देखे जाने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने डोडा मुठभेड़ को लेकर जानकारी साझी की है। सेना ने इसे ऑपरेशन लागोर नाम दिया है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान भद्रवाह सेक्टर के गंडोह में शुरू किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu Kashmir Security Alert: क्या राजनीति के जरिए नई साजिश रच रहा है ISI? सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी चिंता
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- 30 लाख की डकैती करने वाले बावरिया गिरोह के दो बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल


