कठुआ आतंकी हमले में चार जवान शहीद, ग्रेनेड से सेना की गाड़ी को बनाया था निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जम्मू। जम्मू संभाग के जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला किया गया है। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू–कश्मीर का यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। रक्षा अधिकारियों ने कहा, ‘आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिक जानकारी का इंतजार है।‘

👉 यह भी पढ़ें:

इससे पहले रविवार कश्मीर घाटी के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया था। जिला कुलगाम में दो अलग–अलग जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के ये सफलता मिली। आतंकियों के पास हथियार भी बरामद किए गए। डीजीपी ने कहा कि कुलगाम में सफल ऑपरेशन और जनसहयोग से ऐसा लगता है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को जल्द ही इसके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने में सक्षम होंगे।

हाल के दिनों में कश्मीर में लगातार मुंह की खाने के बाद आतंकियों ने जम्मू संभाग के जिलों में हमलों के अंजाम देने की कोशिशें की हैं। बीते दिनों जिला कठुआ के हीरानगर के गांव सैडा सोहल में आतंकियों ने एक घर को निशाना बनाया था। इस दौरान एक नागरिक घायल हुआ और सीआरपीएफ जवान बलिदान हुआ। हालांकि सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकी मार गिराए थे। ये दोनों आतंकी पाकिस्तानी पाए गए थे। दहशतगर्दों के कब्जे से पाकिस्तानी समान और हथियार बरामद हुए थे।

वहीं, रियासी में एक महीना पहले नौ जून को आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाया था। इसमें 9 लोगों की मौत हुई थी और करीब पचास लोग घायल हुए थे। यहां आतंकी हमले को अंजाम देकर भाग निकले थे। बस में यूपी, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालु सवार थे, जो शिवखोड़ी धाम में दर्शन कर कटड़ा की ओर जा रहे थे।

अमरनाथ यात्रा से तीन दिन पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन लागोर के तहत छह घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में जैश–ए–मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। दहशतगर्दों के पास से दो अमेरिकी एम4 कार्बाइन और एक एके–सीरीज असॉल्ट राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला–बारूद जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।