बाइडन ने खाई डोनाल्ड ट्रंप को हराने की कसम
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने भाषण में चुनाव अभियान में बने रहने और डोनाल्ड ट्रंप को हराने की कसम खाई है. अमेरिका में इस बात को लेकर सवाल अभी बने हुए हैं कि क्या वो राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे.विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एक रैली में 81 साल के बाइडन ने पिछले हफ़्ते हुए सीएनएन के एक डिबेट में अपने ख़राब प्रदर्शन को स्वीकार किया.बाइडन ने रैली में कहा, ‘उसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं क्या करने जा रहा हूँ. मेरा यह जवाब है कि मैं चुनाव लड़ रहा हूँ और फिर से जीतूंगा.
चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण इस इलाक़े में समर्थक उन्हें उत्साहित कर रहे थे. यह राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में उनके ताज़ा संकल्प को दोहराता है. बाइडन हाल के दिनों में बढ़ते राजनीतिक संकट को कम करने की कोशिश कर रहे थे.अपने 17 मिनट के भाषण में बाइडन डिबेट के मुक़ाबले ज़्यादा जोश में दिख रहे थे. यह उनके चुनावी अभियान के एक महत्वपूर्ण समय में आया है.उनके दानकर्ता और डेमोक्रिटिक पार्टी के सहयोगी इस बात पर विचार कर रहे थे कि उन्हें बाइडन के साथ बने रहना चाहिए या नहीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- पहलगाम हमले की बरसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प—आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
- निकाय चुनावों में हार के बाद अजित पवार का बयान: जनता का फैसला मंजूर , जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे
- इंग्लैंड के हाथों दक्षिण अफ़्रीका को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार
- गाजा में सैन्य अभियान पर नेतन्याहू का बयान: “हमास को हराना ही एकमात्र विकल्प”


