पेरिस ओलंपिक: रमिता जिंदल मेडल की रेस से हुईं बाहर
पेरिस ओलंपिक में भारत की खिलाड़ी रमिता जिंदल मेडल जीतने से चूक गईं.
वो 145.3 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं.
रमिता ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल गेम्स में खेल रही थीं.
रमिता जिंदल शुरू से ही मेडल की दावेदार मानी जा रही थीं. लेकिन आखिरी चरण में 9.7 पॉइंट हासिल करने की वजह से वो पिछड़ गईं.



