जब पूरा शहर कलेक्टर के भरोसे तो बाकी विभागों की जरूरत ही क्या?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पिछले कुछ समय से यह लगातार देखने में आ रहा है कि कोई भी घटना-दुर्घटना होती है तो दूसरे सभी विभाग बगले झांकने लगते हैं। चाहे किसी बिल्डिंग में आग लग जाए तो फायर विभाग से लेकर अन्य सभी संबंधित विभाग हाथ बांधकर निरीह प्राणी की भांति खड़े हो जाते हैं। चाहे वह बावड़ी हादसा हो या फिर इंडस्ट्री हाउस जैसी बिल्डिंग में आग लगने की घटना हो या फिर देर रात चल रहे पबों में मारपीट और हंगामे का मामला हो, संबंधित विभाग कहीं नजर नहीं आते। हर मामले में कलेक्टर को आगे आना पड़ता है।

ताजा मामला चौराहों पर बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था और बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का है। शहर के लगभग अधिकांश चौराहों पर नगर निगम काम कर रहा है। इनमें मधुमिलन सहित कई चौराहों क गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई। शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम होता है, इसमें यातायात विभाग और नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं। इसकी जिम्मेदारी भी कलेक्टर के सिर है।

जब दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हादसा हुआ, तब देश के अन्य शहरों के साथ अपने इंदौर में भी कार्रवाई शुरू हो गई। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने जांच शुरू कर दी। यहां भी नगर निगम बेचारा बना रहा, जैसे उसे पता ही नहीं कि किस-किस बिल्डिंग की बेसमेंट में पार्किंग की जगह अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। निगम का अमला प्रशासन के साथ भोला बन घूमता रहा।

कलेक्टर आशीष सिंह को जब वस्तुतिथि पता चली तो वे भी चकरा गए। उन्होंने तत्काल चेतावनी दे डाली कि अब बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए होगा। इसके लिए भवन संचालकों को एक माह का समय दिया जाएगा। बेसमेंट में यदि अन्य उपयोग किया जा रहा हो तो भवन मालिक एक माह में खुद ही हटा लें अन्यथा रिमूव्हल की कार्रवाई की जाएगी।

अब यहां सवाल यह है कि कार्रवाई करेगा कौन? कार्रवाई की जिम्मेदारी तो उन्हीं के पास जिन्होंने बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियां चलने दी। जिन्होंने नक्शा पास किया। बिल्डिंग बनते समय माह में दो-चार बार वहां जाते रहे। बिल्डिंग बनने के बाद पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए उसकी जांच करने भी गए। प्रमाणपत्र दिया या नहीं यह अलग बात है।

कलेक्टर साहब, इसमें सिर्फ भवन मालिकों की ही गलती नहीं है। अगर आप शहर को ऐसे हादसों से सचमुच बचाना चाहते हैं तो पहले इन अधिकारियों पर नकेल कसिए?

जिन बिल्डिगों को आपने चिन्हित किया है, मंगाइए उस इलाके के भवन अधिकारियों व भवन निरीक्षकों की सूची। किन-किन अधिकारियों के संरक्षण में वह बिल्डिंग बनी, किसने नक्शा पास किया सब पर कार्रवाई कर डालिए।

अगर आप ऐसा कर देते हैं तो यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। आप जब से आए हैं, शहर में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन हर काम में आपको ही खड़ा होना पड़े यह ना तो उचित है और ना ही संभव। ऐसा इलाज कर जाइए कि नासूर खत्म हो जाए और शहर आपको हमेशा याद रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।