राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को रिलीज से पहले ही सफलता, एडवांस बुकिंग में दिख रहा फिल्म का जलवा

Date:

इंदौर। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म का अच्छा रुझान आ रहा है। एडवांस बुकिंग में फिल्म का जलवा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी रहेगी।

यह फिल्म 2018 की हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है और इसके ट्रेलर को खूब पसंद भी किया गया है। पिछली बार स्त्री का खौफ था तो इस बार स्त्री 2 में सरकटे ने तहलका मचा रखा है। फिल्म ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1 लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें बुक हो चुकी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग चार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 15 अगस्त के कारण इस फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलेंगे। ऐसे में लगभग 60 करोड़ की यह फिल्म अच्छा कमाई कर सकती है।

फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। इसके गाने भी पसंद किए जा रहे हैं। इससे पहले आई स्त्री लगभग 25 करोड़ में बनी थी और 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में स्त्री 2 से भी निर्माताओं को काफी उम्मीद है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

H-1B Visa पर बड़ा संकट! क्या अमेरिका में भारतीयों का ‘American Dream’ टूटने वाला है? ग्रीन कार्ड और नौकरी के रास्ते पर मंडराया खतरा

अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए एक नए विधेयक ने एच-1बी वीजा प्रणाली में ऐसे बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है, जो अमेरिका में नौकरी और स्थायी निवास का सपना देखने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।