मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए घुंघरू बांधे बैठे रह कई नेता, केरल के कुरियन ने हाईजैक कर ली ‘महफिल’-हरीश फतेहचंदानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राज्यसभा में वर्तमान में भाजपा का समीकरण गड़बड़ है, जिसे अपने पक्ष में करने की कोशिश भाजपा 3 सितंबर को होने वाले चुनाव में कर रही है। 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने मंगलवार को 8 राज्यों की 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सबसे आश्चर्यजनक मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन की उम्मीदवारी रही।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज कोशिश कर रहे थे। इनमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जयभान सिंह पवैया, कुछ समय पहले ही भाजपाई बने मुकेश सिंह और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नामों की भी चर्चा थी। गुना लोकसभा सीट पर 2019 का चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले डॉ. के.पी. सिंह यादव का नाम भी इस सूची में शामिल था इसके अलावा भी कई नेता राज्यसभा के टिकट की आस में रात दिन एक किए बैठे थे, कुरियन के नाम की घोषणा होते ही सपके कलेजे पर सांप लोज गया।

जॉर्ज कुरियन पर इतनी मेहरबानी क्यों

यहां सवाल यह भी उठता है कि जॉर्ज कुरियन पर इतनी मेहरबानी क्यों? मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन–डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। कोरियन मोदी कैबिनेट में एकमात्र ईसाई मंत्री हैं और भाजपा को इस वर्ग में अपनी पैठ बनानी है। वे 1980 के दशक में जनता दल छोड़कर बीजेपी में आए थे। कुरियन पार्टी के विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही अपने प्रदेश में मोदी के भाषण के दौरान उनके भाषण का मलयालम में अनुवाद भी करते रहे हैं। कुरियन के बहाने भाजपा केरल में ईसाई समाज में और जबरदस्त पैठ बनाना चाहती है।

अन्य सीटों पर ये हैं उम्मीदवार

बीजेपी ने असम के लिए मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार के लिए मनन कुमार मिश्र, हरियाणा के लिए किरण चौधरी, महाराष्ट्र के लिए धैर्यशील पाटिल, ओडिशा के लिए ममता मोहंता, राजस्थान के लिए सरदार रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा के लिए राजीव भट्टाचार्य को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।