शिखर धवन ने की अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी
👉 यह भी पढ़ें:
- निजी जीवन पर टिप्पणियों से आहत शिखर धवन: बोले– मेरे नाम से झूठे बयान न फैलाएं
- दोबारा शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- बांग्लादेश में हिंदू महिला से बर्बरता पर शिखर धवन का दर्द छलका, बोले– ऐसी हिंसा कहीं भी स्वीकार्य नहीं
- ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अवैध सट्टेबाजी एप केस पर लिया एक्शन
शिखर धवन ने कहा, आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया. मेरी हमेशा से सिर्फ एक ही मंजिल थी इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं.
शिखर धवन ने अपने परिवार, बचपन के कोच, भारतीय टीम, बीसीसीआई, डीडीसीए और फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कहते हुए मेरे मन में इस बात का सुकून है कि मैं इंडिया के लिए खेला.
शिखर धवन ने 34 टेस्ट और 167 एक वन डे मैच खेले हैं.
उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 6793 रन जबकि टेस्ट मैचों में 2315 रन बनाए हैं.


