कांग्रेस के निशाने पर  सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच, लगाए आरोप

Date:

कांग्रेस के निशाने पर सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच, लगाए आरोप

कांग्रेस ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और आईसीआईसीआई बैंक पर आरोप लगाए हैं.कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा, देश में शतरंज का खेल चल रहा है. उसके अलग-अलग मोहरे, प्यादे हैं. आज हम उसी शतरंज के खेल के एक मोहरे के बारे में आपको बताएंगे और वो नाम है: माधबी पुरी बुच. ये 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक सेबी में पूर्णकालिक सदस्य थीं. उसके बाद वो 2 मार्च, 2022 में सेबी की चेयरपर्सन बनीं.

एक साथ तीन जगह से सैलरी ले रही थीं माधबी पुरी बुच, ICICI दे जवाब', SEBI चीफ पर  कांग्रेस का बड़ा आरोप - congress pawan khera press conference sebi chief  big expose

कांग्रेस ने दावा किया, सेबी की चेयरपर्सन को जो कैबिनेट नियुक्त करती है, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं. माधबी पुरी बुच सेबी की पूर्णकालिक सदस्य होने के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक से नियमित रूप से इनकम ले रही थीं, जो कि 16.80 करोड़ रुपये थी.

उन्होंने माधबी पुरी बुच से इस्तीफे की मांग की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने कहा, “क्या आईसीआईसीआई ने किसी भी जगह सेबी के मेंबर को वेतन देने की बात सार्वजनिक की है? आईसीआईसीआई सेबी की चेयपर्सन को वेतन देने की आड़ में वो क्या सुविधा ले रहे थे? आखिर आईसीआईसीआई बैंक ने सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी क्यों नहीं दी?

उन्होंने कहा, आईसीआईसीआई बैंक ने ईएसओपी के नियम का उल्लंघन कर इन्हें लाभ क्यों दिए? सेबी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसी और भी कंपनियां हैं, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य इस तरह के लाभ उठा रहे हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में थे। कोयंबटूर में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति कर पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए। मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया, लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया। अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पात, लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती। डीएमके के कृत्य अब एक्सपोज हो चुके हैं पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से उनके काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी से कहता हूं. कल संसद में बिल का गिरना अंत नहीं है, यह शुरुआत है। हम संघर्ष करते रहेंगे। महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे। तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित नहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु में महिलाएं और यहां तक कि जवान लड़कियां भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अब डीएमके की इस महिला विरोधी सोच का जवाब ज़रूर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होती, लेकिन अब इसकी महिला विरोधी सोच को कड़ी चुनौती दी जाएगी। पीएम मोदी ने डीएमके की पॉलिसी परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि डीएमके के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दिल्ली में प्रमुख एमपी सभी एक ही परिवार के हैं। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और बड़े नेताओं पर भी एक ही परिवार का कंट्रोल है।