इंदौर। स्पैम कॉल और मैसेज एक बहुत बड़ी समस्या है। हालांकि कि इसके लिए सरकारी प्रयास भी हुए हैं। ट्राई ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन दिनोंदिन इनकी संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हाल ही में एक सर्वे के अनुसार भारत में करीब 95 प्रतिशत लोग हर दिन अनचाहे फोन कॉल्स और मैसेज से परेशान हो रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वे हाल ही में लोकल सर्किल नामक एजेंसी ने किा है। इसमें बताया गया है कि स्कैमर्स भी लोगों से ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। 77 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को रोजाना कम से कम तीन बार ऐसे कॉल्स आ रहे हैं। इनमें होम लोन, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य फाइनेंसियल कंपनियों के फोन शामिल हैं। सर्वे केअनुसार पिछले 6 महीने में इन मामलों की संख्या 54 प्रतिशत से 66 प्रतिशत तक बढ़ी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
ट्राई ने बढ़ाया समय
स्मार्टफोन और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जाने वाले फीचर भी अब काम नहीं आ रहे। हाल ही में ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को प्रमोशनल मैसेजेज रोकने के निर्देश दिए थे। इसकी अंतिम तिथि 1 सितंबर थी, लेकिन अब इसे 1 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। ट्राई चाहती है कि वह जल्दी ही फेक और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाए।


