नई दिल्ली। अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का रिलीज आज टल गई है। एक्स पर कंगना ने लिखा–भारी मन से मुझे बताना पड़ रहा है कि मेरी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। हम सेंसर बोर्ड से मंजूरी का अब भी इंतज़ार कर रहे हैं। रिलीज की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज डेट को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यह फिल्म 6 सितम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी, जिसे सेंसर बोर्ड से अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है। फिल्म के मेकर्स ने विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिए थे कि कंगना रनौत की फिल्म के सर्टिफिकेट पर 18 सितम्बर तक फैसला लिया जाए। कोर्ट के इस फैसले के बाद यह तय हो गया था कि फिलहाल 19 सितंबर से पहले इस फिल्म के रिलीज होने के कोई चांस नहीं हैं, क्योंकि इसी दिन हाईकोर्ट याचिका पर सुनवाई करने वाला है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई में 224 यात्रियों की जान बाल-बाल बची, लैंडिंग से पहले इंजन में आई खराबी
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
- आपातकाल के 51 वर्ष: लोकतंत्र की उस काली रात की याद, जिसे भारत कभी भूल नहीं सकता
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग



