नागौर में विस्फोटकों का जखीरा : 10 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान की नागौर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत एक बड़े अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Myanmar Blast: एक धमाका और 55 लाशें! क्या विद्रोही इलाके में छिपा है कोई बड़ा राज?
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
नागौर पुलिस ने बताया कि जिले में लंबे समय से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के भंडारण की सूचना मिल रही थी। इसी इनपुट पर पुलिस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ बड़ी संख्या में डेटोनेटर, डेटोनेशन वायर और अन्य खनन से जुड़ी विस्फोटक सामग्री जब्त की है।कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम सुलेमान ख़ान है।”
उन्होंने बताया कि इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और संगठित अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुलेमान ख़ान हर्सोरे गांव का निवासी है और वह अपने फार्महाउस में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर रहा था। जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां और किस उद्देश्य से लाई गई थी।


