0:00
0:00 left
सीरिया; मिसाइल बनाने के ठिकानों पर इजराइली स्पेशल फोर्स का हमला
इजराइल की स्पेशल फोर्स ने सीरिया में हिजबुल्लाह के मिसाइल बनाने के ठिकानों को निशाना बनाया है.
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला सप्ताह की शुरूआत में हुआ है.
सीरिया की मीडिया में खबर है कि सोमवार को सीरिया के शहर मास्याफ के करीबी इलाके में हमले हुआ. इसमें 18 लोगों की जान गई.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली स्पेशल फोर्स हेलीकॉप्टर से उतरी, ईरान के बनाए हुए मिसाइल ठिकानों में विस्फोटक रखे और सारी संवेदनशील जानकारी हटा दी सीरिया के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, पिछले रविवार मास्याफ के करीबी इलाके में कई सैन्य ठिकानों पर इजराइल के हवाई हमले हुए. इसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी.
इजराइल सरकार ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. पर इन हमलों के पीछे का मकसद ईरान को हिजबुल्लाह को सटीक मिसाइल की आपूर्ति करने से रोकना है.
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Syria के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा



