👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- फरीदाबाद के पास जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, कई मजदूर दबे
- CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी
0:00 left
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के राष्ट्रीय संयोजक शुक्रवार को रोड शो करने यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बिना आप के कोई सरकार नहीं बन पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने मुझे जेल भेजा, उन्हें हरियाणा से बाहर निकालो।
केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता तो जेल से छूटने के बाद मुख्यमंत्री बना रह सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। आपको यदि लगता है कि मैं ईमानदार हूं, तो ही मुझे वोट देना। मैं दिल्ली का सीएम भी तभी बनूंगा, जब मुझे जनता दोबारा जीता कर भेजेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार हरियाणा दौरे पर थे। केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल में डालकर आप के विधायक खरीदने की कोशिश की गई, लेकिन वे एक कार्यकर्ता तक खरीद नहीं पाए।
केजरीवाल ने कहा-जेल में हुई तोड़ने की कोशिश
केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया था। मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की गई। उनका मकसद केजरीवाल को झुकाना था, लेकिन इनको ये नहीं पता था कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून है। ये हरियाणा वालों को नहीं तोड़ सकते। इन्होंने मेरे साथ जो किया, हरियाणा का बच्चा-बच्चा उसका बदला लेगा। इन्होंने मुझे जेल भेजा, हरियाणा के लोग अब इनको बाहर करेंगे।



