0:00
0:00 left
चीन ने ताइवान पर हमला किया तो लगा देंगे भारी टैरिफ ; ट्रंप
ताइवान पर चीन के हमले का खतरा लगातार बना हुआ है। इसे लेकर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आए और चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वे चीन पर भारी टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर चीन, ताइवान में दाखिल होता है तो मैं चीन के सामान पर 150-200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।
इस पर ट्रंप से पूछा गया कि चीन द्वारा ताइवान की घेराबंदी कर दी जाती है, तो क्या उसे तोड़ने के लिए वे अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करेंगे? तो ट्रंप ने कहा कि चीन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका बहुत सम्मान करते हैं गौरतलब है कि ट्रंप अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत अक्सर भारत और चीन द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ का जिक्र करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया था कि भारत, सभी प्रमुख देशों में से विदेशी उत्पादों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है।
👉 यह भी पढ़ें:
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, पूछा- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम



