0:00
0:00 left
टल गई यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट
अभिनेता यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। अब खुद रॉकी भाई ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। टॉक्सिक’ पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा कन्नड़ सुपरस्टार यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में इस बात को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया है कि टॉक्सिक अप्रैल में रिलीज नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की रिलीज डेट का एलान जल्दबाजी में कर दिया गया था। इसे लेकर अभिनेताओं के शेड्यूल पर विचार नहीं हो पाया। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।फिल्म टॉक्सिक का एलान बीते वर्ष रिलीज डेट के साथ ही किया गया था।
इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे चर्चित सितारे भी नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।नई रिलीज डेट को लेकर जब यश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इसका एलान नहीं करना चाहते।
👉 यह भी पढ़ें:
- Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा
- ‘द बोस फाइल्स : सच या साज़िश’ : न कोई रहस्य उजागर, न षड्यंत्र
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- Film Review : ‘पागलपंती’ का जश्न : धमाल 4
- Film Review : अल्फा या अल्फी? सेजवान नूडल्स में दही लेंगे या आम का रस?
- Mirzapur The Movie : कालीन भैया का फिर दिखेगा भौकाल, रवि किशन और पंचायत के सचिव जी की भी एंट्री



