0:00
0:00 left
ईरान के परमाणु और तेल ठिकाने से दूर रहे इजराइल ;बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल को ईरान के परमाणु और तेल के ठिकानों पर हमला ना करने की चेतावनी दी है.बाइडन प्रशासन ने कहा है कि इसराइल को खुद का बचाव करने और इस महीने के शुरुआत में किए गए ईरानी हमले का जवाब देने का अधिकार है.
हालांकि बाइडन ने यह भी कहा कि अगर इजराइल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले करता है तो वह इसका समर्थन नहीं करेंगे. बाइडन का मानना है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं.इसके अलावा अमेरिका ने इजराइल को ईरान के तेल के ठिकानों से भी दूर रहने की चेतावनी दी है.अमेरिका ने ईरान से इजराइली हवाई हमलों का जवाब ना देने की अपील भी की है.अमेरिका के सीनियर अधिकारियों ने इस बारे में जारी किए गए बयान में कहा है, अगर ईरान, इजराइली हमले का जवाब देने का फैसला करता है तो हम भी तैयार रहेंगे और ईरान को एक बार फिर से गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव



