कश्मीर की हालत सुधारने में जो श्रम और बलिदान सुरक्षा बलों ने किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है;सिन्हा
👉 यह भी पढ़ें:
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
- किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: 8 जवान घायल, जैश के आतंकी घेरे में
- आंध्र प्रदेश में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी, एक करोड़ के इनामी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद नष्ट किया उसका साम्राज्य
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में घटी आतंकी घटनाओं पर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान सामने ने अपने एक संबोधन में कहा, पिछले दिनों में आतंकवाद की कुछ घटनाएं हुई हैं. निर्दोष नागरिकों की जानें गई हैं.उन्होंने कहा, हमारे सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुकाबला किया है. हमारे सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुई. लेकिन मुझे जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बल के बाकी के अपने साथियों पर पूरा भरोसा है
सिन्हा ने कहा, कश्मीर की हालत को सुधारने में जिस तरह का श्रम और बलिदान सुरक्षा बलों ने किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. यह पूरा देश उनका ऋणी रहेगा कि उन्होंने शहादत देकर जम्मू कश्मीर में यह सामान्य स्थिति बनाने का काम किया है.
पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में लगातार सेना पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं. जिसमें भारतीय सेना बलों के कुछ जवानों की मौतें भी हुई हैं.


