अमेरिकी युद्धपोतों पर यमन के हूती विद्रोहियों का  ड्रोन-मिसाइल  हमला

Date:

अमेरिकी युद्धपोतों पर यमन के हूती विद्रोहियों का ड्रोन-मिसाइल हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने दो अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। ये हमले बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास हुए। हालांकि अमेरिकी युद्धपोतों ने इन हमलों को विफल कर दिया। अमेरिका के रक्षा विभाग ने जानकारी दी। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने बताया कि हमलावरों ने कम से कम आठ ड्रोन, पांच एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल और तीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हालांकि, इन हमलों में अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई सैनिक घायल नहीं हुआ।

राइडर ने यह भी स्पष्ट किया कि हूती विद्रोहियों ने जो विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला करने का दावा किया था, वह सही नहीं था। यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले दुर्लभ होते हैं और इस बार भी अमेरिकी युद्धपोतों ने इन हमलों का सफलतापूर्व मुकाबला किया। वहीं, हूती समूह ने इन हमलों को लेकर कहा कि उन्होंने गाजा में इजराइल के खिलाफ चल रहे संघर्ष में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने के लिए ये हमले किए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।