मौसम के बदलते रंग : कहीं बारिश-बर्फबारी, कहीं शीतलहर और घना कोहरा, अगले 7 दिन चुनौतीपूर्ण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मौसम के बदलते रंग : कहीं बारिश-बर्फबारी, कहीं शीतलहर और घना कोहरा, अगले 7 दिन चुनौतीपूर्ण

उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों अलग–अलग रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया है, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता के चलते उत्तर भारत में मौसम अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री इलाकों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार यह मौसमी बदलाव अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों के दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। विभाग के मुताबिक तीन फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में एक ट्रफ भी प्रभावी बना हुआ है। वहीं, पांच फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाकों में दस्तक दे सकता है। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त असर से उत्तर भारत में कहीं हल्की बारिश, कहीं बर्फबारी और कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड में तीन फरवरी से मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फ गिरने के आसार हैं।

मैदानी राज्यों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

कश्मीर में श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक और बाद में शाम को बूंदाबांदी हुई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। पहलगाम और गुलमर्ग में दिन का तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को धीमी गति से और पूरी सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और ठंड का प्रकोप बना हुआ है। किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।