अकाल तख्त ने पूर्व सीएम सुखबीर बादल को सुनाई सजा, स्वर्ण मंदिर में साफ करें वॉशरूम और जूठे बर्तन

Date:

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) में सोमवार को अकाल तख्त साहिब ने राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई है। सुखबीर बादल को एक घंटा बाथरूम साफ करना होगा, फिर लंगर घर में जाकर जूठे बर्तन धोने होंगे। इसके बाद कीर्तन सुनना होगा। इसके साथ ही श्री सुखमणि साहिब का पाठ भी करना होगा।

जत्थेदार रघबीर सिंह ने सजा सुनाते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल को चोट के चलते श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी है। ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर देंगे। जत्थेदार ने कहा कि सुखबीर बादल समेत कोर कमेटी मेंबर और साल 2015 में कैबिनेट मेंबर रहे नेता 3 दिसंबर को 12 बजे से लेकर 1 बजे तक बाथरूम साफ करेंगे। इसके बाद वह नहाकर लंगर घर में सेवा करेंगे। उन्हें एक घंटा बैठकर कीर्तन भी सुनना होगा।

इस्तीफे स्वीकार करने का आदेश

सजा सुनाने के बाद जत्थेदार ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जिन नेताओं ने इस्तीफे दिए, उन्हें अगले 3 दिनों में स्वीकार किया जाए। उन्होंने बागी चलने वाले नेताओं को फटकार लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल के साथ चलने की नसीहत दी। जत्थेदार रघुबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आने वाले समय में पार्टी की नई कमेटी को लेकर चर्चा करे और नियुक्तियां करे। ये सारी प्रक्रिया चुनावी तरीके से होनी चाहिए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related