पंजाब में आप नेताओं पर हमले तेज: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या

Date:

पंजाब में आप नेताओं पर हमले तेज: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय हुई, जब लक्की ओबरॉय गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर बाहर निकल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने ओबरॉय की थार गाड़ी को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की। कई गोलियां उनकी छाती और सिर में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्की ओबरॉय पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे और इलाके में उनकी अच्छी पहचान थी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात सुबह करीब 8:15 बजे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस वारदात से एक दिन पहले भी पंजाब में आप से जुड़े एक और नेता की हत्या हुई थी। तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह और उसके साथियों पर लगा है, जो खुद आम आदमी पार्टी से जुड़ा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही इन हत्याओं से पंजाब की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...