नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर समझौता
नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव बीआरआई के फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए। इस अहम समझौते की पुष्टि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने की है।
प्रधानमंत्री ओली का चीन दौरा प्रधानमंत्री ओली के चीन दौरे के दौरान यह समझौता हुआ। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापक रूपरेखा पर सहमति जताई है। हालांकि, उन्होंने इस समझौते के विवरण का खुलासा नहीं किया।
भारत से अलग रुख? नेपाल के इस कदम को भारत के प्रभाव से दूर जाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ओली ने चीन के साथ आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की नीति अपनाई है।
परंपरा से हटकर फैसला चौथी बार प्रधानमंत्री बने ओली ने अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे के लिए चीन को चुना। यह परंपरागत धारणा के विपरीत है, क्योंकि आमतौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल की शुरुआत में भारत की यात्रा करते रहे हैं।यह समझौता नेपाल और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने का संकेत देता है।
इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।