तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार

Date:

नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। तीसरे शनिवार को भी बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार रहा और इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है। वर्ल्डवाइड कमाई केवल 16 दिन में 400 करोड़ पार हो चुकी है। तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने मर्दानी 3, वध 2 जैसी नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद आंकड़ा भारत में 301.5 करोड़ की ओर बढ़ चुका है। इसी तरह वर्ल्डवाइड कमाई 412 करोड़ पहुंच चुकी है, जबकि मर्दानी 3 की बात करें तो 9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 30.9 करोड़ हो पाया है और वर्ल्डवाइड कमाई 44.5 करोड़ ही पहुंची है। बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते 244.97 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद 8वें दिन 12.53 करोड़, 9वें दिन 20.17 करोड़, 10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़, 12वें दिन 6.69 करोड़, 13वें दिन 4.88 करोड़, 14वें दिन 3.91 करोड़ की कमाई हासिल की है।

बॉर्डर 2 ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में लगातार ऊपर चढ़ती जा रही है। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, फिल्म ने अबधूम 3′ (290 करोड़ रुपये) औरसुल्तान‘ (300 करोड़ रुपये) जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म कापद्मावत‘ (303 करोड़ रुपये), ‘वॉर‘ (318 करोड़ रुपये) औरबजरंगी भाईजान‘ (320 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना बाकी है।

बॉर्डर 2 से मुकाबले की कोशिश में मर्दानी 3

वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्ममर्दानी 3′ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।बॉर्डर 2′ और बाकी फिल्मों से टक्कर के बावजूद, फिल्म के पास अच्छा परफॉर्म करने का मौका था। कहानी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही। फिल्ममर्दानी 3′ ने आठवें दिन अपनी कमाई में 2.15 करोड़ रुपये का इजाफा किया है। गुरुवार को हुई 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में इसमें 16% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार को इसने 1.8 करोड़ की कमाई की जो शनिवार को बढ़कर 2.75 करोड़ हो गया। ये एक अच्छा हिंट है क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्मवध 2′ भी बॉक्स ऑफिस की दौड़ में शामिल हो गई है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related