जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में खाई में गिरा सेना का ट्रक, चार जवान शहीद, तीन से अधिक घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। सैनिकों को ले जा रहा ट्रक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। एस. के. पायीन इलाके में वुलर व्यूपॉइंट के पास हुए इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में एसके पायन के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया है। इस हादसे में किसी भी प्रकार के आतंकी एंगल के होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के सही कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने मीडिया को बताया कि दो सैनिकों को मृत अवस्था में लाया गया। उन्होंने कहा, तीन घायलों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 31 दिसंबर को सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ था। ये हादसा पुंछ जिले के मेंढर में एलओसी के पास बलनोई इलाके में हुआ था। इस हादसे में सेना का वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 24 दिसंबर को भी पुंछ जिले के बलनोई में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।