पीएम मोदी ने किया जेड मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सुरंग पर खर्च हुए हैं 2700 करोड़ रुपए

Date:

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जेड मोड़ सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सुरंग पर 2700 करोड़ से अधिक की लागत आई है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है।

उल्लेखनीय है कि श्रीनगरकारगिललेह राजमार्ग पर जिला गांदरबल में समुद्रतल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। सुरंग से सोनमर्ग तक अब हमेशा सड़क संपर्क बहाल हो जाएगा। इससे घंटों का सफर 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। 2015 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और पिछले वर्ष यह तैयार हुआ। जेड मोड़ सुरंग में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ ही डेडिकेटेड एस्केप टनल के जरिए ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा। जेड मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटन नगरी को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे का उपयोग सड़क किनारे की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए किया गया है।

लद्दाख जाना अब होगा आसान

सुरंग के बनने के बाद लद्दाख जानाआना अब आसान हो जाएगा। भारतीय सेना के लिए ये सुरंग काफी फायदेमंद साबित होने होगी। अब सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण यह हाईवे बंद नहीं होगा। हमारी सेना पूरे साल इस सुरंग का इस्तेमाल कर सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच सकती है। इस सुरंग को जेड मोड़ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह अंग्रेजी के अक्षर जेड के आकार की है। इस सुरंग के बनने के बाद अब 12 किलोमीटर की दूरी घटकर 6.5 किलोमीटर में सिमट गई है और इस दूरी को पूरा करने में महज 15 मिनट का समय लगेगा। जेड मोड़ सुरंग श्रीनगरकरगिललेह हाईवे के जिस हिस्से पर पड़ता है उस इलाके में अकसर जबरदस्त बर्फबारी होती है। अधिक बर्फबारी के कारण हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कई महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।