जयशंकर की अमेरिका यात्रा: ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक संकेत, अवैध भारतीयों की वापसी और पाकिस्तान पर दो-टूक बयान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ने नए अमेरिकी प्रशासन को “आश्वस्त और उत्साहित” बताते हुए कहा कि यह एक सक्रिय और कार्य-केंद्रित टीम है।जयशंकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। साथ ही, उन्होंने क्वाड की बहुपक्षीय बैठक और नए ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया।



