महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, 30 लोगों की मौत का दिया आंकड़ा, 1954 में मौनी अमावस्या पर ही 800 लोगों की गई थी जान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात मची भगदड़ पर यूपी सरकार दिन भर यह कहती रही कि इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। मीडिया में कभी 15, कभी 17 मौतों की खबर आती रही, लेकिन सरकार की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं जारी किया जा रहा था। बुध‌वार देर शाम महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद और डीआईजी कुंभ वैभव कृष्ण ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि 30 लोगों की मौत हुई है।

डीआईजी ने बताया कि रात एक से डेढ़ बजे के बीच अचानक बैरीकेडिंग टूटने के बाद लोग फांदकर दूसरी ओर जाने लगे। दूसरी ओर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का इंतजार करने के पहले सो रहे लोगों को कुचलते चले गए। इस दुर्घटना में 90 लोग घायल हुए, जिनमें से 30 की मौत हो गई। इनमें से 25 मृतकों की पहचान हो गई है। कुंभ मेला प्रशासन की ओर से साफ किया गया कि महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन किसी भी तरह का कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया था। मरने वालों में चार लोग कर्नाटक, एक असम और एक गुजरात का बताया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है।

50 से अधिक एम्बुलेंस से बचाई जान

कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि भगदड़ के तुरंत बाद ही राहत एवं बचाव कार्य किया गया। कुछ ही देर में हालात काबू में कर लिए गए। भारी भीड़ के बावजूद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 50 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई गईं। लोगों की जान बचाने के लिए एंबुलेंस ने 100 से अधिक फेरे लगाए। दो से तीन मिनट के भीतर एक्सपर्ट डॉक्टर पहुंचे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस टीम भी चिकित्सकों के साथ घायलों की मदद में जुटी रहीं। घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय भेजा गया।

1954 में 800 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

3 फरवरी 1954 को इलाहाबाद यानी प्रयागराज में कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन ही ऐसी भगदड़ मची थी। इसमें 800 लोगों की मौत हो गई थी। 1954 में कुंभ के दौरान 2 और 3 फरवरी की दरमियानी रात को गंगा में अचानक बहुत पानी बढ़ गया। संगम किनारे साधु-संतों के आश्रम में पानी पहुंचने लगा। इस घटना से लोग घबरा गए। इससे अफरा-तफरी में भगदड़ मच गई। आजादी के बाद लगे इस कुंभ मेले में मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था।

इन कुंभों में भी मची थी भगदड़

कुंभ में सबसे पहली भगदड़ 1954 में मची थी, जिसमें 800 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 1992 में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के नासिक में 2003 के कुंभ मेले के दौरान 27 अगस्त को भगदड़ मच गई थी, इसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तराखंड के हरिद्वार में 2010 में कुंभ मेले के दौरान 14 अप्रैल को भगदड़ मची, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह प्रयागराज में 2013 में आयोजित कुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर 10 फरवरी को अमृत स्नान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।