मोदी सरकार के बजट में मिडिल क्लास की आमद…देर से ही सही, जागे तो सरकार…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में है और 2014 से लेकर 2024 तक आम आदमी की सिर्फ बात ही की गई थी। पहली बार 2025 में मिडिल क्लास यानी आम आदमी की चिन्ता की गई। तब से लगातार आम आदमी सिर्फ वोट ही देता रहा, कभी राम मंदिर के नाम पर, कभी हिन्दुत्व के नाम पर तो कभी एक रहेंगे तो नेक रहेंगे के नाम पर। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और शायद सरकार को भी लगने लगा कि अब सिर्फ जुमले से कुछ नहीं होने वाला।

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया, उसके संकेत पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही दे चुके थे। उनके कुछ बयानों में मिडिल क्लास और आम आदमी शब्दों का इस्तेमाल देख, काफी उम्मीदें बंधी थीं। खैर, उम्मीदें तो पूरी नहीं हुई हैं, लेकिन जो कुछ मिला है उससे आगे की उम्मीदें बढ़ी हैं। भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती बिहार में विधानसभा चुनाव है, इसलिए दिल खोलकर घोषणाएं भी की गईं।

खास बात यह कि पीएम मोदी आज के बजट को लेकर पूरे आत्मविश्वास से भरे थे। तभी तो जब सीतारमण बजट पेश कर रही थीं, तो मोदी तबले के अंदाज में मेज थपथपाते दिखे। इतना उत्साह था कि मोदी-मोदी के नारों के बीच सीतारमण की आवाज दब जा रही थी, कुछ सेकंड के लिए उन्हें अपना भाषण भी रोकना पड़ा। मोदी सरकार का यह उत्साह बता रहा था कि इस बार तीर निशाने पर लगाने की कोशिश की गई है। जब सीतारमण ने 12 लाख रुपए की सालाना आय वालों को आयकर के दायरे से बाहर रखने की बात की, तब तो पूरी भाजपा ही मेज थपथपाने के लिए टूट पड़ी। मानों उन्हें इसी क्षण का इंतजार था।

मिडिल क्लास की चिन्ता या डर कह लें, सीतारमण ने आयकर की सीमा में छूट की घोषणा करने करने से पहले मोदी सरकार के दौरान 2014 से 2023 के बीच 3 बार मिडल क्लास को दी गई राहत का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मिडल क्लास भारत के विकास को ताकत देता है। 2014 में हमने टैक्स फ्री इनकम को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए किया था। 2019 में उसे फिर बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया और 2023 में 7 लाख रुपये किया।

निर्मला सीतारमण ने अपने पिटारे से मिडिल क्लास के लिए कुछ और राहत दी है। बजट के प्रावधानों में सरकार ने लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली कंपनियों के लिए इस्तेमाल होने वाली पूंजीगत वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य करने की घोषणा की है। इससे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम कम होने की उम्मीद है। कई मेडिकल उपकरणों, जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर से जुड़ी दवाओं को शून्य बेसिक कस्टम ड्यूटी की सूची में जोड़ा गया है, जिससे इनके भी दाम कम होंगे।

मोदीजी, आपने मिडिल क्लास का ध्यान रखा, इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन, अगर आप वास्तव में मिडिल क्लास का भला चाहते हैं, तो प्लीज रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाइए। सिर्फ टैक्स में छूट देने से उसका भला नहीं होने वाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।