मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-हिंसा के बावजूद नहीं हटाया

Date:

नई दिल्ली। मणिपुर के सीएम एन.बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि करीब दो साल तक बीजेपी के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर में बंटवारा कराया। मणिपुर में हिंसा, जानमाल के नुकसान और भारत के विचार के विनाश के बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें बने रहने की अनुमति दी। एन बीरेन सिंह के इस्तीफे से पता चलता है कि लोगों के बढ़ते दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दियासबसे जरूरी प्राथमिकता राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के घावों को भरने के लिए काम करना है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इंफाल राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले एन. बीरेन सिंह ने आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अब इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए, लोगों की बात सुननी चाहिए और वहां की स्थिति कैसे सामान्य होगी इस पर सरकार की योजना बतानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कल मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में थी। माहौल को भांपते हुए मणिपुर के सीएम ने इस्तीफा दे दिया है।

पीएम को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मई 2023 से ही मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही थी, जब मणिपुर में उथलपुथल मची थी। सीएम का इस्तीफा देर से हुआ। मणिपुर के लोग अब हमारे फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, जो अब फ्रांस और यूएसए के लिए रवाना हो चुके हैं और जिन्हें पिछले बीस महीनों में मणिपुर जाने के लिए तो समय मिला है और ही उनकी इच्छा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नए और पुराने प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा पैसों और नियंत्रण का विवाद अचानक झड़प में बदल गया, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। जानकारी  के अनुसार, करीब 40 से ज्यादा लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गया। इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि पिस्टल जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग की, जबकि कई लोगों के पास धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को अब तक कोई असली पिस्टल नहीं मिली है और शुरुआती जांच में इसे ब्लैंक-फायरिंग पिस्टल माना जा रहा है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गुरुद्वारे की कमेटी के चुनाव और फंड को लेकर था। दोनों गुट लंबे समय से गुरुद्वारे के नियंत्रण और फैसले लेने के अधिकार को लेकर आमने-सामने थे। हमला पहले से योजनाबद्ध लग रहा था। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और विशेष सुरक्षा दल भी तैनात किया गया। सभी घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हिंसा की शुरुआत किसने की।