इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी, मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर

Date:

मुंबई। कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हो गई है। इधर, विवाद बढ़ता देख रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष राय की शिकायत के बाद मुंबई के खार थाने में केस दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अलाहबादिया ने कहा कि मैंने शो में जो भी कहा, बिना शर्त माफी मांगता हूं। कॉमेडी करना मेरा काम नहीं है, मुझसे गलती हो गई। मैं मेकर्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि वीडियो का उतना विवादित हिस्सा हटा दें। मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई ने पूछा क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा, जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।

देवेंद्र फडणवीस ने भी जताई नाराजगी

अश्लील बयान देने के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग यूट्यूबर्स को खरीखोटी सुना ही रहे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर तक ने यूट्यूबर्स को घेर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उसे देखा नहीं है। मुझे पता चला है की भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिलकुल गलत है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक्स पर लिखा है कि ये कॉमेडी का वो लेवल है, जिसने इंसानियत का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में गए है। ये पिशाच, ये ठरकी, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से दूर करने का संकल्प ले चुके हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।