इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस, कहा-आचार संहिता का पालन करें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को एक नोटिस जारी जारी किया है। इस नोटिस में इन प्लेटफॉर्म्स को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत क्रिटिकल सेल्फ रेगुलेशन को सुनिश्चित करने और बच्चों को ‘ए‘ रेटेड कंटेंट कंज्यूम करने से रोकने के लिए एक्सेस कंट्रोल लागू करने की चेतावनी दी गई है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ये नोटिस कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के उस विवादित एपिसोड के बीच आया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने अश्लील टिप्पणी की थी। सरकार के आदेश के बाद शो के उस एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया था। सरकार ने कहा है कि कानून के मुताबिक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म को ऐसा कोई भी कंटेंट सर्कुलेट नहीं करना चाहिए जो वर्जित हो। कंटेंट का उम्र के आधार पर वर्गीकरण किया जाना चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि नियम के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेल्फ रेगुलेट्री बॉडीज को कोड ऑफ एथिक्स के पालन की निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि इस सब को देखते हुए यह सलाह दी जाती है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सर्कुलेट करते समय लागू कानूनों के विभिन्न प्रावधानों और आईटी नियम 2021 के तहत तय आचार संहिता का पालन किया जाए। कोड ऑफ एथिक्स के तहत तय कंटेंट का उम्र आधारित वर्गीकरण किए जाने का सख्ती से पालन हो।

सरकार ने दिया शिकायतों का हवाला

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी किए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उसे सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पब्लिशर्स द्वारा पब्लिश किए कंटेट के अश्लील, पोर्नोग्राफिक और भद्दा होने की कई शिकायतें मिली हैं। इसमें कहा गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसा कोई कंटेट प्रसारित नहीं कर सकते, जिस पर कानूनन प्रतिबंध लगा हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सेल्फ रेगुलेटरी बॉडीज को इन पर नजर रखनी होगी और यह निश्चित करना होगा कि ये प्लेटफॉर्म्स नियमों का पालन करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।