0:00
0:00 left
स्पेसएक्स स्टारशिप लॉन्च के बाद बड़ा विस्फोट, मलबे की बारिश से दहशत!
टेक्सास से लॉन्चिंग के कुछ ही देर बाद गुरुवार को अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे के चलते कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द कर दी गईं और मलबे के गिरने को लेकर चेतावनियां जारी करनी पड़ीं।

स्पेसएक्स ने पुष्टि की कि बिना क्रू गया यह स्पेसशिप अंतरिक्ष में जाते समय गायब हो गया और अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यह अब तक का सबसे बड़ा रॉकेट स्टारशिप था, लेकिन लॉन्च के कुछ ही समय बाद नियंत्रण से बाहर हो गया। हालाँकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
कैरिबियन सागर के द्वीपीय देशों से आई तस्वीरों में आसमान से जलते हुए मलबे की बारिश देखी गई, जिसने लोगों में दहशत फैला दी। यह स्पेसएक्स के रॉकेट परीक्षणों का आठवां मिशन था और लगातार दूसरी बार विफल हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
- हिमाचल में बारिश का कहर! बाढ़ और भूस्खलन से 66 मौतें, 100 सड़कें बंद—कई गांवों का संपर्क टूटा
- Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, 26 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर



