आईफा अवॉर्ड्स में नजरअंदाज किए जाने पर सोनू निगम का तंज, बोले- ‘शुक्रिया आईफा!’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आईफा अवॉर्ड्स में नजरअंदाज किए जाने पर सोनू निगम का तंज, बोले- ‘शुक्रिया आईफा!’

हाल ही में 25वें आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन जयपुर में हुआ, लेकिन इस बार चर्चाओं में अवॉर्ड्स से ज्यादा सोनू निगम की नाराजगी रही। मशहूर गायक सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अवॉर्ड्स में खुद को नॉमिनेशन न मिलने पर आईफा पर तंज कसा और साथ ही राजस्थान सरकार पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा।

सोनू निगम को नॉमिनेशन भी नहीं मिला

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस साल के बेस्ट सिंगर कैटेगरी में नामांकित गायकों की लिस्ट साझा की, जिसमें बादशाह, जुबिन नौटियाल, दिलजीत दोसांझ और अन्य गायकों के नाम शामिल थे, लेकिन उनका खुद का नाम गायब था।

इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा,शुक्रिया आईफा, आखिरकार आप… आखिर राजस्थान सरकार के प्रति भी तो आपकी जवाबदेही थी!

आईफा अवॉर्ड्स में नजरअंदाज किए जाने पर सोनू निगम का तंज, बोले- ‘शुक्रिया आईफा!’

गौरतलब है कि इस बार बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को उनके गाने ‘दुआ’ के लिए दिया गया, जबकि सोनू निगम को नामांकन तक नहीं मिला।

क्या दिसंबर 2024 की घटना बनी वजह?

कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनू निगम को नॉमिनेशन न मिलने का संबंध दिसंबर 2024 में हुई एक घटना से हो सकता है। दरअसल, ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट’ में परफॉर्मेंस के दौरान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य मंत्री कार्यक्रम के बीच में ही उठकर चले गए थे।

तब सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर इस घटना की आलोचना करते हुए लिखा था,
“किसी भी आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस के बीच से उठकर जाना कला और कलाकार दोनों का अपमान है!”

अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईफा में नामांकन न मिलने का कारण यह विवादित घटना भी हो सकती है।

फिल्म इंडस्ट्री से भी समर्थन

सोनू निगम के इस पोस्ट पर कई फिल्मी हस्तियों और संगीतकारों ने प्रतिक्रिया दी।

  • संकेत भोसले ने लिखा, “परफेक्ट सॉन्ग सर, आप खुद एक अवॉर्ड हो। जय हो!”

  • म्यूजिशियन अमृत शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, “अरिजीत सिंह गलती से लिख दिया क्या?”

  • अमाल मलिक ने तंज कसते हुए लिखा, “हम इसी दुनिया में रहते हैं। मजाक बना रखा है!”

सोनू निगम का गाना भी हुआ था हिट, फिर भी नजरअंदाज

बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को मिला, जिन्हें ‘भूल भुलैया 3’ के गाने ‘मेरे ढोलना’ के लिए सम्मानित किया गया। इसी गाने में सोनू निगम का हिस्सा ‘भोला भोला था, सीधा-सादा था’ भी काफी पसंद किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नॉमिनेशन तक नहीं मिला।

फैंस का गुस्सा और सोनू निगम का दर्द

सोनू निगम के फैंस इस फैसले से नाराज हैं और कई लोगों का मानना है कि यह जानबूझकर किया गया बहिष्कार है। वहीं, सोनू निगम ने पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया कि वह इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।