अमेरिका में भारतीय छात्र बदर खान सूरी गिरफ्तार, फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र बदर खान सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरी पर फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। सूरी अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में शोध छात्र हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरी को वर्जिनिया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कागजात के अनुसार इन एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का अधिकारी बताया और खान को सूचित किया कि सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है। सूरी के वकील हसन अहमद ने खान की रिहाई के लिए दायर याचिका में तर्क दिया है कि उनकी गिरफ्तारी का कारण उनकी पत्नी का फलस्तीनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है। वकील का कहना है कि सरकार को संदेह है कि सूरी और उनकी पत्नी अमेरिकी विदेश नीति के तहत इजरायल के प्रति अपनाए गए रुख के विरोधी हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है। सूरी पर फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। इसके अलावा उन पर एक संदिग्ध आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का भी आरोप है।

सूरी की गिरफ्तारी पर होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैक्लॉघलिन ने एक्स पर लिखा है कि सूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के छात्र थे। वहां हमास का प्रचार कर रहे थे। वह सोशल मीडिया पर यहूदीविरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय थै।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।