सौरभ शर्मा मामले में विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सीबीआई जांच की मांग को लेकर किया वॉक आउट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सीबीआई जांच की मांग के बीच ही स्पीकर ने दूसरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह को बुलाया। इस पर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। कुछ देर हंगामे के बाद सदन से वॉक आउट कर दिया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता हेमंत कटारे और विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ध्यानाकर्षण के दौरान परिवहन विभाग के चेक पोस्ट और चेक नाकों में अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा भोपाल के मेंडोरी में सोने से भरी कार और करोड़ों का कैश किसका था अब तक पता नहीं चला। परिवहन मंत्री उदय प्रताप ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि चेक पोस्ट पर अनीयमितताओं को लेकर सौरभ शर्मा उसके ठिकाने और ऑफिस पर छापेमारी की गई। एक करोड़ नगद और 20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को जब्त किया गया। जांच के आधार पर ही सौरभ शर्मा और उसके साथियों को आरोपी बनाया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

परिवहन मंत्री बोले-बंद हो चुके हैं चेकपोस्ट

परिवहन मंत्री ने कहा कि सौरभ शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति के शपथ पत्र में यह जानकारी नहीं दी थी कि उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में पहले से है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वाहन चेंकिग की पारदर्शी व्यवस्था लागू कर दी गई है। 1 जुलाई से सभी परिवहन चेक पोस्ट बंद हो चुके हैं। फिलहाल चेकिंग पॉइंट संचालित किए जाने का कोई स्थान निर्धारित नहीं है। आकस्मिक चेकिंग कर चालानी कार्रवाई की जा रही है, इसलिए अवैध वसूली की बात गलत है।

सिंघार बोले-अभी भी हो रही वसूली

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा अभी भी वसूली हो रही है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को हटा दिया गया, क्या इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा? क्या ग्वालियर के परिवहन अधिकारी पर एफआईआर हुई ? लोकायुक्त ने कहा उसे सोने से भरी गाड़ी और पैसे नहीं मिले, आयकर विभाग कार्रवाई करता है। गाड़ी किसकी है यह पता है, गाड़ी के कागज भी हैं लेकिन सोना किसका है?

कटारे ने उठाया नियुक्ति पत्र का मामला

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि विधानसभा से मुझे जो जवाब मिला उसमें कई नोटशीट गायब कर दी गईं। कुछ नोटशीट ब्लैंक आए हैं। सौरभ शर्मा का नियुक्ति पत्र मेरे पास है, इस नियुक्ति पत्र में लिखा है निज सहायक माननीय मंत्री जी सूचनार्थ यह मंत्री कौन थे पता लगाया जा सकता है। कलेक्टर को पत्र प्रेषित किये जाने का जिक्र है, यह नोटशीट जिस पत्र आधार पर लिखा गया उसकी एक कॉपी सौरभ शर्मा, कलेक्टर और सीएमओ को भेजी गयी फिर भी मंत्री का प्रेम था।

भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग

इस पर अध्यक्ष ने टोकते हुए कहा नियुक्ति की बजाय विषय पर केन्दित हों। तब हेमंत कटारे ने कहा सौरभ शर्मा माननीय के संपर्क में आया वह ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति तक करवाता था। फर्जी अनुकम्पा नियुक्ति मंत्री ने खुद स्वीकार किया। जिस नोटशीट के आधार पर नियुक्ति हुई थी उसपर कार्रवाई होगी? कटारे ने सदन में नकली सोने के बिस्किट लहराते हुए, आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा को नियुक्ति देने में सबसे बड़ा हाथ पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का है। भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। सौरभ शर्मा राजेंद्र सिंह के साथ भूपेंद्र सिंह के संपर्क में आया। लगातार हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।