महापौर परिषद के सदस्य मनीष मामा के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी-कर्मचारी, निगमायुक्त से की लिखित शिकायत, काम करने से किया इनकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रदेश के काबिना मंत्री के खास महापौर परिषद के सदस्य मनीष शर्मा उर्फ मनीष वर्मा अपने व्यवहार के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके अभद्र व्यवहार की शिकायत निगमायुक्त शुभम वर्मा से की है। पत्र में मनीष मामा पर 26 मार्च यानी बुधवार को दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

पत्र में लिखा है कि 26 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त स्वास्थ्य स्थापना अनिल बनवारिया, उपायुक्त के. एस. सगर, स्वास्थ्य स्थापना व स्वास्थ्य सेवा यूनिट स्टाफ के साथ लोकायुक्त की 89 फाइल्स पर चर्चा की जा रही थी। जोन क्रमांक 15के स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया एवं झोन क्रमांक 14 के स्वास्थ्य अधिकारी अवध नारायण सिंह, झोन क्रमांक 15 सीएसआई मिश्रा जी, स्वास्थ्य स्थापना अधीक्षक, प्रभारी, स्वास्थ्य सेवा यूनिट की मौजूदगी में रेखा पिता भैयालाल तथा रेखा पति संमदरसिंह की नस्ती का परीक्षण किया जा रहा था। उस समय यूनियन नेता लीलाधर करोसिया भी मौजूद थे।

अधिकारियों से कहा-मेरे समझाने की भाषा अलग है

शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के प्रभारी एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) उपायुक्त कार्यालय में शाम 05 बजे विभाग में उपस्थित हुए ओर उपस्थित होते ही अपर आयुक्त महोदय और उपायुक्त महोदय से तेज आवाज में कहने लगे की आपको बुलाया जाता तो आप आते नही हो। क्या बार–बार फोन लगाना पड़ेगा। क्या आप लोगों को अपनी भाषा में समझाना पड़ेगा। मेरी समझाने की भाषा अलग है, क्या चोरी चमारी चल रही है, क्या चोरी चकारी में लगे रहते हो, साथ ही अपर आयुक्त महोदय से भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। धमकी दी ओर बोला की तुम मेरी सुनते नहीं हो तुम्हें इस विभाग से हटवा दूंगा। उनके इस व्यवहार पर लीलाधर करोसिया ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मनीष जी यहा यूनियन भी बैठी है और कर्मचारियों के हित की चर्चा चल रही है। अपनी भाषा स्वयमित रखें, इसके बाद वे चुप हो गए ओर चले गए।

काम करने से कर दिया इनकार

पत्र में अधिकारी और कर्मचारियों ने लिखा है कि प्रभारी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों की मौजूदगी में अमानवीय एवं अभ्रद व्यवहार किया गया है। इससे हमारी कार्यप्रणाली और प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है। इससे हमारा मनोबल गिरता है। ऐसे में मनीष शर्मा (मामा) के द्वारा अभ्रदतापूर्ण व्यवहार करने के कारण शहरी गरीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनयूएलएम) विभाग में हम सबके द्वारा कार्य किया जाना संभव नहीं है। पत्र में इस घटना पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।