0:00
0:00 left
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
अगले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट एक बार फिर शामिल किया जाएगा। पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी, हालांकि इन टीमों के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
क्रिकेट आख़िरी बार सन 1900 में पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। अब, 128 साल बाद, यह खेल फिर से ओलंपिक का हिस्सा बनेगा। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) के अनुसार, ओलंपिक में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में होंगे।
आईओसी ने दो साल पहले ही लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल करने की मंज़ूरी दे दी थी।
चार और नए खेल होंगे शामिल
क्रिकेट के अलावा, चार और खेलों को भी इस बार के ओलंपिक में जोड़ा गया है:
-
बेसबॉल/सॉफ्टबॉल
-
फ्लैग फुटबॉल
-
लेक्रोस
-
स्क्वॉश
फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि क्रिकेट के मैच कहां आयोजित होंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Garry Sobers: क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- श्रीलंका ओडीआई ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या करेंगे ओपनिंग
- मोनू भाटिया के नेतृत्व में सिख प्रीमियर लीग सीजन 4 का हुआ आगाज….
- एयर इंडिया का नया कारनामा, कनाडा भेज दिया गलत विमान, आठ घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली बुलाया
- भोपाल..महिलाओं में भी दिखा क्रिकेट का जज्बा
- INDORE–टी ट्वेंटी विश्वकप मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराया, राजवाड़ा पर मना जश्न…



