0:00
0:00 left
शरबत जिहाद बयान पर रामदेव की सफ़ाई: किसी का नाम नहीं लिया, रूह अफज़ा वालों ने खुद ले लिया
योग गुरु रामदेव ने अपने विवादित शरबत जिहाद बयान पर सफ़ाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति या ब्रांड का नाम नहीं लिया था।
पिछले हफ़्ते रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते दिखे, “जैसे लव जिहाद, वोट जिहाद चल रहा है वैसे ही शरबत जिहाद भी चल रहा है।”
अब इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा, “हमने किसी का नाम नहीं बोला। अब रूह अफज़ा वालों ने शरबत जिहाद को अपने सिर ऊपर ले लिया, इसका मतलब है कि वह यह जिहाद कर रहे होंगे।”
रामदेव ने आगे कहा, “अगर हमदर्द और हिमालया की निष्ठा 100 फ़ीसदी इस्लाम में है और वे इसके लिए मदरसे और मस्जिद बनाते हैं, तो उन्हें खुश होना चाहिए।”
उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों से अपील की कि वे समझें कि “किससे सनातन का गौरव बढ़ रहा है और किससे इस्लाम का गौरव बढ़ रहा है।”
रामदेव ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा, “अब इसे लेकर किसी के पेट में दर्द होता हो तो होने दो, जो शरबत जिहाद है वह है ही।
👉 यह भी पढ़ें:
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
- लंदन में गूंजा धर्मेंद्र का नाम: बाफ्टा पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि
- थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ टिप्पणी पर अमिताभ बच्चन की सफाई: पुराने जख़्म, विदेशी सोच और भारत की जीत पर गर्व
- दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद पर यो यो हनी सिंह की सफाई: ‘Gen Z को मैसेज देने की कोशिश थी’, सिंगर ने मांगी माफी
- हुर्रियत चेयरमैन’ हटाने पर मीरवाइज़ की सफ़ाई: दबाव में बदलनी पड़ी एक्स प्रोफाइल
- नेपाल में जेन-ज़ी प्रदर्शन के बाद सियासी हलचल, सुशीला कार्की के नाम पर सहमति



