वैभव सूर्यवंशी के तूफानी पारी में उड़ी सीएसके, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से बुरी तरह हराया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

गुवाहाटी। आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया।. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला। पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 17 गेंदों में 352 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से चार चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में नाबाद 38 और ध्रुव जुरेल ने नौ गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आज के मुकाबले में कुल छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। इस बीच केवल अंशुल कम्बोज ही विकेट चटका पाए। टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 27 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनका शिकार वैभव सूर्यवंशी (52) और ध्रुव जुरेल (18) बने। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 127/10 रनों पर ढेर हो गई थी। पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई चेन्नई के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमी ओवर्टन ने 36 गेंद में 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा 15 गेंद में 18 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान 12 गेंद में 17 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे। बाकी के अन्य बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।