👉 यह भी पढ़ें:
- माली में बड़ा आतंकी हमला: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की आत्मघाती विस्फोट में मौत, देश में बढ़ा तनाव
- मिडिल ईस्ट संकट पर मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, अब तक उठाए गए कदमों की हुई समीक्षा
- बलूचिस्तान में सेना बेबस? पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा कबूलनामा
- भारत की तीनों सेनाओं की और बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्री ने 79000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा-सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे पं.नेहरू, सरदार पटेल ने रोका
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान-बॉर्डर बदल सकते हैं, कौन जानता है कि कल सिंध फिर से भारत में हो
0:00 left
इस्लामाबाद। पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन पर पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। सोमवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि भारत कभी हमला कर सकता है। ऐसे में सेना को अलर्ट रखा गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हलचल है। भारत खुलेआम पाकिस्तान पर इस हमले के लिए आरोप लगा रहा है, वहीं पाकिस्तान इसमें अपना हाथ नहीं होने की बात कह रहा है। भारत के एक्शन पर पाकिस्तान में हलचल है। सोमवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि भारत कभी हमला कर सकता है। ऐसे में सेना को पूरी तरह से तैयार रखा गया है। एक न्यूज एजेंसी से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पिछले सप्ताह कश्मीर में सैलानियों पर हुए हमले के बाद दोनों परमाणु–सशस्त्र राष्ट्रों के बीच तनाव बढ़ गया है। हमने अपनी सेना को मजबूत किया है, क्योंकि अभी के समय में यह जरूरी हो गया है। ऐसी स्थिति में कुछ रणनीतिक निर्णय लिए जाने हैं, इसलिए वे निर्णय लिए गए हैं। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह सतर्क है और वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।



