भारतीय सेना ने बताई पाक की नापाक करतूत, लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर तुर्की के ड्रोन से हमले की कोशिश हुई

Date:

नई दिल्ली। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने भारत पर हमले की जो नापाक कोशिश की, उसकी जानकारी आज शुक्रवार को सेना ने दी। इस प्रेस ब्रीफिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भाग लिया। कल रात भी पाकिस्तान ने भारत के 36 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। इसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने हमले में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई।
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की साजिश रची थी। पाकिस्तानी सेना ने तुर्की निर्मित ड्रोन और मिसाइलों की मदद से 7 और 8 मई की रात को पश्चिमी सीमा पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। कर्नल कुरैशी ने बताया कि 8 और 9 मई की मध्यरात्रि में पाकिस्तानी सेना ने लेह से लेकर सर क्रीक तक फैली पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की। इसके साथ ही, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी भी की गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का प्रयास किया। लगभग 300 से 400 ड्रोन का उपयोग कर 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई।
पाक ने नागरिक विमान को बनाया ढाल
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 08:30 बजे एक असफल ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। हमारे घोषित बंद के कारण भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात से पूरी तरह से रहित है। हालांकि, कराची और लाहौर के बीच हवाई मार्ग पर नागरिक एयरलाइनें उड़ान भर रही हैं। पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की वायु रक्षा प्रतिक्रिया तीव्र होगी। उन्होंने भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक वाहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की बात फैलाई
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का पाकिस्तानी राज्य मशीनरी द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट और नई गहराई का एक और उदाहरण है, जिस तक वे पहुंच रहे हैं। मिस्री ने कहा कि अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि यह भारतीय सशस्त्र बल हैं जो अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि उनके इतिहास से पता चलता है, वे ऐसी हरकतों में पारंगत हैं। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए नानकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।