खान  यूनिस के यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला, 28 की मौत और दर्जनों घायल

Date:

खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला, 28 की मौत और दर्जनों घायल

गाजा के खान यूनिस स्थित एक यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी हमास के नियंत्रण वाली नागरिक सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने दी है।

गाजा में यूरोपीय अस्पताल पर इजरायली हमले में छह फिलिस्तीनी मारे गये, 40 घायल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इजराइली लड़ाकू विमानों ने अस्पताल परिसर और उसके आसपास के इलाक़ों पर एक साथ छह बम गिराए। हमले का सबसे ज़्यादा असर अस्पताल के आंगन में देखा गया, जहां कई लोग मौजूद थे।

इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए दावा किया कि उसने अस्पताल के नीचे स्थित एक “कमांड और कंट्रोल सेंटर” में छिपे हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। सेना ने इसे एक “सटीक हमला” बताया।

उल्लेखनीय है कि इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जारी संघर्ष में अब तक गाजा में 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related