किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3-4 आतंकवादी घेरे में
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा, चटरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। तीन से चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दार्जिलिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भाजपा की सरकार बनते ही गोरखा समस्या का निकालेंगे समाधान
- होर्मुज के पास टकराव तेज: जब्त ईरानी जहाज ‘टोस्का’ में मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े दोहरे उपयोग वाले सामान की आशंका
- राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला बेनकाब: बैंक अधिकारियों की मिलीभगत, 20 आरोपी गिरफ्तार
कैसे हुई मुठभेड़ की शुरुआत?
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इलाके में तलाशी अभियान जारी
सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। यह इलाका कश्मीर के अनंतनाग से सटा हुआ है, जिससे संभावना है कि आतंकी वहीं से आए हों।
पहले भी हुई थी मुठभेड़
इसी क्षेत्र में पहलगाम घटना से पहले तीन आतंकियों को मारा गया था। ऐसे में सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट पर रखा है और सघन तलाशी अभियान जारी है।


