सितारे जमीन पर के प्रमोशन में जुटे आमिर खान आईपीएल के फाइनल में होंगे शामिल, रवि किशन के साथ भोजपुरी में करेंगे कमेंट्री

Date:

मुंबई। इन दिनों अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में जुटे आमिर खान आईपीएल के फाइनल में भी शामिल होंगे। वे यहां रवि किशन के साथ भोजपुरी में कमेंट्री करेंगे। उनकी नई फिल्म 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स के साथ होगा। जियो हॉटस्टार ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें आमिर खान और रवि किशन साथ नजर रहे हैं। इस प्रोमो के साथ लिखा हैभोजपुरिया इफेक्ट को अभीअभी एक ब्लॉकबस्टर ट्विस्ट मिला है। आमिर खान आईपीएल फाइनल में शामिल हो रहे हैं और भोजपुरी कमेंट्री बॉक्स शायद उनका अगला पड़ाव हो। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है? उन्हें आईपीएल फाइनल में देखें।

अपनी फिल्म में बोल चुके हैं भोजपुरी

आमिर खान ने 2014 में आई फिल्मपीकेमें भी भोजपुरी में डायलॉग्स बोले थे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। रवि किशन भी आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हिट फिल्म लापता लेडीज में काम किया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related