महापौर परिषद को समय सीमा में बांधने पर भड़कीं भोपाल की महापौर मालती राय, एसीएस संजय शुक्ला को पत्र लिखकर फाइलों में देरी के लिए अफसरों को ठहराया जिम्मेदार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। सरकारी कामकाज के दौरान जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच तनातनी चलती रहती है। ताजा विवाद भोपाल की महापौर मालती राय और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय शुक्ला के बीच का है। विभाग ने महापौर परिषद को फाइलें मंजूर करने के लिए समय सीमा में बांधने की कोशिश की, तो मालती राय ने एसीएस शुक्ला को पत्र लिखकर कहा कि देरी का कारण जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि अफसर हैं।

महापौर राय ने बताया कि मेयर इन कौंसिल के लिए आदेश निकाला गया है कि 10 दिन की समय सीमा में फाइल का निराकरण करना रहेगा। इस पर प्रदेश के सभी महापौरों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसी के लिए अपर मुख्य सचिव को यह पत्र लिखा है। महापौर राय ने लेटर में लिखा कि प्रदेश के सभी महापौर और अध्यक्ष चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। सभी महापौर अपने पदीय दायित्वों के निर्वाहन के लिए सचेत हैं और नगर पालिका निगम अधिनियम-1956 एवं इसके तहत बनाए गए सभी नियमों का ज्ञान रखते हैं। महापौर या एमआईसी को प्राप्त प्रकरणों का निराकरण यथासंभव शीघ्र और समय-सीमा में हो, इससे भी अवगत है। निकाय हित में एवं जनहित में प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण का ध्यान रखा जाता है।

महापौर ने अधिकारियों को ठहराया दोषी

महपौर ने पत्र में लिखा कि संचालनालय के 28 मई-25 को लिखे गए पत्र से ऐसा प्रतीत होता है कि संभवतः प्रकरण के निराकरण में विलंब के लिए महापौर या एमआईसी ही दोषी है। यह संज्ञान में लाना चाहेंगे कि नगर विकास हित, जनहित में जिन कार्यों के लिए कमिश्नर एवं उनके अधिकारियों को कहा जाता है, उसमें अनावश्यक विलंब किया जाता है। महापौर परिषद द्वारा पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किया जाता है। बिना किसी ठोस आधार के महापौर या एमआईसी को प्रकरण के निराकरण में विलंब के लिए दोषी ठहराना चुने हुए जनप्रतिनिधियों की गरिमा के विरुद्ध है। किसी भी स्थिति में इसे उचित नहीं कहा जा सकता। इस विषय में प्रदेश के सभी महापौर में नाराजगी है।

मालती राय ने कहा- अधिकारियों को दें निर्देश

महापौर राय ने सुझाव दिया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सभी कमिश्नर एवं अधिकारियों को प्रकरण का निराकरण एक निश्चित समयावधि में करने के लिए निर्देश दें। नगर निगमों में यह कार्यप्रणाली विकसित की जाए कि निकाय के सभी विभागों की फाइलों का मूवमेंट ऑनलाइन दर्शित हो कि किस अधिकारी के पास कौन सी नस्ती कितने दिन से लंबित है। या कितने दिन में निराकरण कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन में नर्मदा किनारे बच्चों को मिला जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष, ग्रामीण कर रहे पूजा

रायसेन में नर्मदा किनारे बच्चों को मिला जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष। स्थानीय लोग इसे दैवीय मानकर पूजा कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थल सुरक्षित किया।

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें करेंगी मुकाबला

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। छह देशों की टीमें मुकाबला करेंगी। सलीमा टेटे कप्तान होंगी।

इंदौर से अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्ती सूचना से यात्री भड़के

इंदौर से अबूधाबी फ्लाइट में देरी से यात्रियों में नाराजगी। निरस्ती की सूचना के बाद हंगामा। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया।

शहडोल में 100 साल बाद हाथियों की वापसी, बांधवगढ़ में 70 तक पहुंची संख्या

शहडोल में हाथियों की वापसी लगभग 100 साल बाद हुई है। बांधवगढ़ में हाथियों की संख्या 50 से 70 के बीच पहुंच गई है।

इंदौर से पटना रूट की ट्रेनों में छठ पर्व के कारण भारी वेटिंग, टिकट मुश्किल

इंदौर से पटना रूट की ट्रेनों में छठ पर्व के कारण भारी वेटिंग ने टिकट उपलब्धता कम कर दी है। यात्रियों को टिकट पाने में हो रही कठिनाई।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड से मिलेगी 25% किराया छूट

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड से यात्रा पर 25% छूट मिलेगी। यह छूट ₹20 से अधिक किराए वाली यात्राओं पर लागू होगी।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी, लगाये गंभीर आरोप

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को रहस्यमयी विदेशी बताया और उनके राजनीतिक सफर पर सवाल उठाए। गांधी परिवार की मौतों को बताया संयोग नहीं।

सोनमर्ग से श्रीनगर जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

सोनमर्ग से श्रीनगर जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। 18 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर है। रेस्क्यू जारी है।

कीर्ति आजाद बोले- राम ने मां सीता को दिया वनवास, मैं कभी नहीं जाऊंगा राम मंदिर

कीर्ति आजाद ने राम मंदिर और मां सीता के वनवास को लेकर विवादित बयान दिया है। वे राम मंदिर नहीं जाएंगे और बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

दीपावली की रात इंदौर ने प्रदूषण में मारी बाजी तो महापौर और मंत्री को याद आ गया धर्म, अब पर्यावरण प्रेमियों पर साध रहे...

इंदौर में दीपावली की रात प्रदूषण बढ़ा, नेताओं ने धर्म का हवाला दिया। पर्यावरण प्रेमियों पर निशाना साधा गया।