👉 यह भी पढ़ें:
- Gujarat Road Accident: सुबह-सुबह मौत बनकर दौड़ी लक्जरी बस! ट्रक से भीषण टक्कर में 6 की मौत, 31 घायल, हाईवे पर मचा चीख-पुकार का मंजर
- कोम में विनाश: रिहायशी इलाकों पर हवाई हमले में 6 लोगों की मौत
- दौसा में दर्दनाक सड़क हादसा: जयपुर-आगरा हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, शादी से लौट रहे 6 युवकों की मौत
- मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
0:00 left
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस की टक्कर से 6 की मौत, 13 गंभीर घायल
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने पीछे से एक इको कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इको में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को तत्काल उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
बताया जा रहा है कि इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



