इंदौर। इंदौर-देवास रोड पर पिछले दिनों लगे लंबे जाम में 3 लोगों की मौत का मामला हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में पहुंच गया है। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने एनएचएआई से 7 दिनों में जवाब मांगा है।
देवास के एडवोकेट आनंद अधिकारी ने शुक्रवार को यह दायर की थी। मामले में जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की युगल बेंच ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होगी, तब तक भारी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए जो अंतरिम व्यवस्था की गई है, वह जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने एनएचएआई, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। टोल कंपनी और सड़क बनाने वाली कंपनी को भी पक्षकार बनाने के आदेश दिए हैं। एनएचएआई से कहा गया है कि वे सड़क बनाने वाले ठेकेदार और टोल कांट्रैक्टर को नोटिस जारी करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल में ही होगा इलाज, मिलने की अनुमति रहेगी
- Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन महीने की जेल की सजा के साथ भरना होगा मोटा जुर्माना



