नई दिल्ली। अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद लगातार कई विमानों में उड़ान के दौरान गड़बड़ियों की खबरें आ रही हैं। अब स्पाइसजेट की गोवा से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट के क्यू-400 फ्लाइट में मंगलवार को उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब अचानक प्लेन की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया। इस घटना की जानकारी मीडिया में बुधवार को आई।
इस मामले में एयरलाइन का कहना था कि यह फ्रेम सिर्फ खिड़की का एक ढांचा था, जिसे सिर्फ छाया की तरह खिड़की पर लगाया गया था। इससे किसी भी तरह विमान के अंदर के संतुलन को नहीं बिगाड़ा। स्पाइसजेट ने कहा कि अगले एयरपोर्ट पर इस फ्रेम को ठीक करा लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान क्यू-400 की खिड़कियों पर फ्रेम की कई परत लगी है, जिसमें दबाव और मजबूती के लिए बाहर की ओर शीशा भी लगाया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता ना हो।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mid-Air Horror! उड़ते विमान की खिड़की उखड़ी, यात्री आधा बाहर खिंच गया… साथी यात्रियों ने ऐसे बचाई जान
- एक तेज धमाका, टूटी बोगी और कुछ सेकंड का फर्क… अगर उस वक्त वहां यात्री मौजूद होते तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- विक्रमशिला सेतु पर खतरे की आहट: टूटी सुरक्षा दीवार ने बढ़ाई लोगों की चिंता
- एक आर्मी अफसर ने स्पाइसजेट कर्मचारियों को पीटा, चार कर्मचारियों को लगी चोट, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी
- कीरतपुर-मनाली फोरलेन फिर भूस्खलन की चपेट में, मंडी-कुल्लू मार्ग पर टूटी लाइफलाइन
यात्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
इस घटना की जानकारी नहीं मिलती अगर एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया होता। यात्री ने खिड़की के उखड़ने का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट कर डीजीसीए को टैग करते हुए लिखा कि पुणे से गोवा की ओर जाने वाली स्पाइसजेट के अंदर की खिड़की उखड़कर गिर गई। अब इस फ्लाइट को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है और हैरानी की बात है कि अब यह फ्लाइट उड़ने के लायक है या नहीं।



